गुजरात विमान हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक
गुजरात विमान हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक
रायपुर, 12 जून 2025 — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को अत्यंत हृदयविदारक और दुखद घटना बताया है। उन्होंने इस दर्दनाक हादसे में अपनी जान गंवाने वाले यात्रियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हादसा पूरे देश के लिए दुखद है और हम सभी इस शोक की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0