छत्तीसगढ़ सरकार ने संशोधित की छुट्टियों की सूची, अब 5 सितंबर को रहेगा मिलाद-उन-नबी का अवकाश
छत्तीसगढ़ सरकार ने संशोधित की छुट्टियों की सूची, अब 5 सितंबर को रहेगा मिलाद-उन-नबी का अवकाश
नवा रायपुर, 03 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ शासन ने वर्ष 2025 के अवकाश कैलेंडर में संशोधन करते हुए मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद) का अवकाश बदल दिया है। पहले यह अवकाश 6 सितम्बर 2025 (शनिवार) को घोषित किया गया था, लेकिन अब इसे संशोधित करते हुए 5 सितम्बर 2025 (शुक्रवार) को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार,
6 सितम्बर को घोषित अवकाश को निरस्त कर दिया गया है।
अब मिलाद-उन-नबी का अवकाश 5 सितम्बर को पूरे प्रदेश में लागू होगा।
वहीं 6 सितम्बर को पूर्व निर्धारित अनंत चतुर्दशी के अवसर पर घोषित ऐच्छिक अवकाश यथावत रहेगा।
यह आदेश सचिव अविनाश चंपावत द्वारा जारी किया गया है और सभी विभागों, संभागायुक्तों, कलेक्टरों एवं संबंधित अधिकारियों को इसकी प्रति भेजी गई है।
इसका मतलब है कि अब सरकारी दफ्तर, शैक्षणिक संस्थान और अन्य विभाग 5 सितम्बर को बंद रहेंगे, जबकि 6 सितम्बर को सामान्य कार्यदिवस रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0