छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदला मिजाज: बारिश और आंधी का अलर्ट, लोगों को गर्मी से राहत
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर दिखने लगा है। शनिवार शाम से ही रायपुर, दुर्ग और भिलाई समेत कई शहरों में मौसम ने करवट ली। देर रात तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। रविवार सुबह से बादलों की घनी चादर छाई रही और ठंडी हवाएं चलने लगीं।
मौसम विभाग ने 17 जिलों के लिए यलो अलर्ट और सरगुजा-बस्तर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। अनुमान है कि कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बिजली चमक सकती है और तेज बारिश भी हो सकती है।
28 अप्रैल तक ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से नमी आने और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस व ट्रफ लाइन सक्रिय होने के कारण यह बदलाव आया है। मौसम विभाग ने बताया कि 28 अप्रैल तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी।
तेज हवाएं और ओलावृष्टि की भी आशंका
मौसम वैज्ञानिक सुनील कुमार गुप्ता के अनुसार, प्रदेश के अधिकतर जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर बिजली गिरने और ओले पड़ने की भी आशंका जताई गई है। प्रशासन ने एहतियात बरतने की सलाह दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0