सुरजपुर में 95 लाख की ठगी का मामला, आरोपी परिवार पहले से 85 मामलों में आरोपी करीब 10 करोड़ की ठगी का केश..

Case of fraud of 95 lakhs in Surajpur, accused family already accused in 85 cases, fraud case of about 10 crores सुरजपुर में 95 लाख की ठगी का मामला, आरोपी परिवार पहले से 85 मामलों में आरोपी करीब 10 करोड़ की ठगी का केश..
 0
सुरजपुर में 95 लाख की ठगी का मामला, आरोपी परिवार पहले से 85 मामलों में आरोपी करीब 10 करोड़ की ठगी का केश..

सुरजपुर में 95 लाख की ठगी का मामला, आरोपी परिवार पहले से 85 मामलों में आरोपी

सुरजपुर। जिले में 95 लाख रुपये की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। आरोपी अशफाक उल्लाह ने 20 साल पुराने परिचित कारोबारी दिनेश जैन को झांसा देकर करोड़ों रुपये ऐंठ लिए। अशफाक ने खुद को अदाणी ट्रेडिंग कंपनी का कर्मचारी बताते हुए निवेश पर हर महीने 10% ब्याज और 6 महीने में रकम दोगुना करने का लालच दिया।

दिनेश जैन (47) पहले 10 लाख रुपये देकर इस झांसे में आ गए। फिर रिश्तेदारों से लेकर कुल 95 लाख रुपये अशफाक को अलग-अलग किस्तों में जनवरी 2024 से मई 2024 तक ट्रांसफर कर दिए।

पैसे मांगने पर दी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी

वादा था कि जून 2024 तक रकम लौटाई जाएगी। लेकिन अशफाक व उसके परिवार के लोग टाल-मटोल करते रहे। 8 नवंबर 2024 को जब दिनेश जैन अशफाक के घर रकम मांगने पहुंचे, तो उन्हें गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई।

7 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

पीड़ित दिनेश जैन ने सीजेएम कोर्ट सुरजपुर में परिवाद पेश किया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने अशफाक उल्लाह, जरीफ उल्लाह, नूरजहां, महिनूर, शाहरुख खान, रजिया खातून, नजीर हुसैन, और आशिया बेगम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पहले से भी हैं 85 ठगी के मामले, 10 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

जानकारी के अनुसार, आरोपी अशफाक उल्लाह और उसके परिवार के खिलाफ पहले से 85 ठगी की शिकायतें दर्ज हैं। करीब 6 महीने पहले भी पुलिस ने 10 करोड़ की ठगी के मामले में अशफाक व उसके पिता जरीफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

धोखाधड़ी की पूरी कहानी

पीड़ित दिनेश जैन और आरोपी जरीफ उल्लाह का परिचय 20 साल पुराना है। जनवरी 2024 में दिनेश की बेटी की शादी जरीफ के बेटे अशफाक से तय हुई थी। इस नजदीकी रिश्ते का फायदा उठाकर अशफाक ने दिनेश को झांसा दिया कि निवेश पर 17% ब्याज और 6 महीने में दोगुना पैसा कर दूंगा।

दिनेश ने जनवरी 2024 को 10 लाख रुपये ट्रांसफर किए। बाद में किस्तों में 95.5 लाख रुपये तक रकम दे दी। जून 2024 तक पैसा लौटाने का वादा किया, लेकिन रकम नहीं लौटाई गई।

कोर्ट के आदेश पर हुई FIR

पीड़ित की शिकायत पर अदालत के आदेश से कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0