विवाह से पहले होने वाले पति को मिलने बुलाया प्रेमी के साथ फिर कत्ल, युवती गिरफ्तार हुई प्रेमी संग..

Called her would-be husband to meet her before marriage and then murdered him with her lover, girl arrested with her lover.
 0
विवाह से पहले होने वाले पति को मिलने बुलाया प्रेमी के साथ फिर कत्ल, युवती गिरफ्तार हुई प्रेमी संग..

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से दिल दहला देने मामला सामने आया है, जहां होने वाले पति को युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेहरमी मौत के घाट उतारा. इसके बाद प्रेमी जोड़े ने शव को जंगल में दफना दिया था. यह पूरा मामला बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम घोघरा का है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी प्रेमी जोड़े को हिरासत में लिया है. जानकारी के मुताबिक, 6 मई को सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जजगा के रहने वाले अमृत लकड़ा का विवाह पुष्पा केरकेट्टा पिता बसंतलाल घोघरा निवासी के साथ होने वाला था. विवाह से कुछ दिन पहले 26 अप्रैल को होने वाले मंगेतर को बुलाकर युवती ने अपने प्रेमी गगन टोप्पो उर्फ बबलू, पिता मैनाराम ग्राम घोघरा निवासी के साथ मिलकर बेहरमी टंगिया से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना को अंजाम देने के बाद शव को जमीन में दफना दिया था.

इधर अमृत लकड़ा के परिजनों ने 28 अप्रैल को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने शक के दायरे लेते हुए अमृत की होने वाली पत्नी पुष्पा और उसके प्रेमी गगन को हिरासत में लिया. पूछताछ के बाद प्रेमी जोड़े की निशानदेही पर पुलिस ने बेन्दोकोना के जंगल से अमृत लकड़ा के शव को बरामद किया. बताया जा रहा कि लड़की के यहां चाचा की शादी थी. एक महीना पहले प्रेमी जोड़े ने अमृत लकड़ा की हत्या की साजिश रची थी. वारदात के बाद पकड़े जाने के डर से कल प्रेमी जोड़े ने बतौली स्थित एक दुकान से रस्सी खरीदी थी और आत्महत्या करने की योजना बनाई थी. आत्महत्या करने जा रहे प्रेमी जोड़े को सचिव ने देखा, इसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रेमी जोड़े को हिरासत में लिया है...।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0