अपूरणीय क्षति : मुख्यमंत्री साय ने मोहन कुंभकार को दी अंतिम श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज पाटन (दुर्ग) के समीप ग्राम सोनपुर पहुंचे, जहाँ स्व. मोहन कुंभकार की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई थी। इस अवसर पर उन्होंने स्व. कुंभकार के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक योगदान को स्मरण किया।
मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत आत्मा के प्रति शोक व्यक्त करते हुए कहा, “मोहन कुंभकार एक समर्पित समाजसेवी थे। उनका जीवन समाज के प्रति सेवा और समर्पण का प्रतीक रहा है। उनका जाना समाज के लिए एक गहरी क्षति है, जिसकी पूर्ति असंभव है।”
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल दें।
श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति इस बात की गवाही थी कि स्व. मोहन कुंभकार जनता के दिलों में कितनी गहरी छाप छोड़ गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0