बेलमेटल की चमक से मोहित हुए मुख्यमंत्री, शबरी एंपोरियम में शिल्पकारों से की मुलाकात

 0
बेलमेटल की चमक से मोहित हुए मुख्यमंत्री, शबरी एंपोरियम में शिल्पकारों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज अपने कोंडागांव दौरे के दौरान शिल्पनगरी के गौरव शबरी एंपोरियम पहुंचे। यहां उन्होंने बेलमेटल, रॉट आयरन, बांस और लकड़ी से बनी बस्तर की परंपरागत और जनजातीय जीवनशैली को दर्शाने वाली नायाब कलाकृतियों का अवलोकन किया। शिल्पियों की मेहनत और कला को देखकर मुख्यमंत्री ने न केवल गहरी रुचि दिखाई, बल्कि उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा भी की।

मुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित शिल्पकारों से बेलमेटल जैसी पारंपरिक कला के निर्माण, उसमें लगने वाले समय, बाजार की मांग और विपणन की चुनौतियों पर भी बातचीत की। शिल्पियों ने मुख्यमंत्री को अपनी ओर से बेलमेटल की एक विशेष कलाकृति स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट की।

मुख्यमंत्री ने कहा, “कोंडागांव की शिल्पकला न केवल छत्तीसगढ़ की, बल्कि पूरे देश की धरोहर है। राज्य सरकार शिल्पकारों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।”

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0