छत्तीसगढ़ PWD में JE के 113 पदों पर भर्ती: इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा हो तो मौका मत चूकिए!
छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग (PWD) में जूनियर इंजीनियर (JE) के कुल 113 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें 96 पद सिविल, जबकि 17 पद इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल ब्रांच के लिए आरक्षित हैं। तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है।
कब होगी परीक्षा?
अधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, भर्ती परीक्षा की तारीख जल्द ही जारी की जाएगी। संभावना है कि परीक्षा अगले महीने के अंत तक आयोजित की जा सकती है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे PWD की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
योग्यता क्या चाहिए?
सिविल ब्रांच के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री अनिवार्य है।
इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल पदों के लिए संबंधित विषय में डिप्लोमा या BE/B.Tech की डिग्री जरूरी है।
सैलरी कितनी मिलेगी?
चयनित उम्मीदवारों को लेवल-8 (₹35,400 - ₹1,12,400) के अंतर्गत वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही सरकारी भत्तों का भी लाभ मिलेगा।
आरक्षण का पूरा ख्याल
इस भर्ती में SC, ST, OBC समेत अन्य आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। साथ ही महिलाओं और दिव्यांगों के लिए भी विशेष कोटा रखा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0