छग आबकारी घोटाला: 23 अधिकारियों ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में लगाई याचिका, 18 जुलाई को होगी सुनवाई
छग आबकारी घोटाला: 23 अधिकारियों ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में लगाई याचिका, 18 जुलाई को होगी सुनवाई
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित आबकारी घोटाले में फंसे अधिकारियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। जांच एजेंसियों ने घोटाले में संलिप्त 29 आबकारी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
इसी कड़ी में 23 अधिकारियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए ACB/EOW की विशेष अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। कोर्ट ने सभी 29 अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए 18 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया है।
सूत्रों के अनुसार, इन अधिकारियों पर भ्रष्टाचार, सरकारी पद के दुरुपयोग और आर्थिक अनियमितताओं के गंभीर आरोप हैं। आबकारी विभाग ने भी सख्ती दिखाते हुए सभी 29 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
निलंबित अधिकारियों में निरीक्षक से लेकर वरिष्ठ पदाधिकारी तक शामिल हैं, जिनकी भूमिका घोटाले में संदिग्ध मानी जा रही है। 18 जुलाई को विशेष अदालत में बड़ी सुनवाई होगी, जिसमें अभियोजन पक्ष घोटाले के सबूत पेश करेगा और आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर बहस होगी।
यह मामला छत्तीसगढ़ में सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार का बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है, जिसे लेकर प्रशासनिक गलियारों में भी हलचल मची हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0