सीमा पर तनाव घटाने की पहल शुरू: DGMO लेवल की बातचीत में बनी सहमति, पर पाक ड्रोन ने फिर मचाई हलचल
नई दिल्ली/इस्लामाबाद। भारत और पाकिस्तान के सैन्य ऑपरेशन महानिदेशक (DGMO) के बीच सोमवार को अहम बातचीत हुई। दोनों देशों ने सीमा पर शांति बहाली की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बॉर्डर पर तैनात अतिरिक्त जवानों की संख्या घटाने और सीजफायर उल्लंघन को रोकने पर सहमति जताई है।
हालांकि बातचीत के कुछ ही घंटे बाद पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर ड्रोन की घुसपैठ देखी गई, जिससे भारत की सतर्कता बढ़ गई है। जम्मू और पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में इन ड्रोन को ट्रैक किया गया। सुरक्षाबलों ने अलर्ट जारी कर ड्रोन को मार गिराने की कार्रवाई शुरू की है।
सेना सूत्रों के मुताबिक, DGMO बातचीत में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की सुरक्षा चिंताओं पर बात की और भविष्य में भरोसे की बहाली के लिए 'हॉटलाइन' पर नियमित संपर्क रखने का निर्णय लिया। वहीं, भारत ने ड्रोन गतिविधियों पर कड़ा ऐतराज जताया और पाकिस्तान से जवाब मांगा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0