बिलासपुर: खारून नदी में अवैध रेत खनन करते पकड़े गए ट्रैक्टर, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

Bilaspur: Tractors caught doing illegal sand mining in Kharun river, major action by Mineral Department बिलासपुर: खारून नदी में अवैध रेत खनन करते पकड़े गए ट्रैक्टर, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई
 0
बिलासपुर: खारून नदी में अवैध रेत खनन करते पकड़े गए ट्रैक्टर, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर: खारून नदी में अवैध रेत खनन करते पकड़े गए ट्रैक्टर, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर। जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन पर खनिज विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में गुरुवार को विभाग की टीम ने खारून नदी में दबिश देकर अवैध रूप से रेत का खनन कर रहे कई ट्रैक्टरों को पकड़ा।

खनिज विभाग ने खारून नदी से पकड़े तीन ट्रैक्टर

जिला खनिज अधिकारी रमाकांत सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से जिले में अवैध रेत खनन और उसके परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए गुरुवार को खनिज विभाग की टीम ने खारून नदी में छापेमारी की। इस दौरान तीन ट्रैक्टरों को अवैध खनन करते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। सभी ट्रैक्टरों को जब्त कर तखतपुर थाना परिसर में खड़ा करवा दिया गया है।

सीपत क्षेत्र में भी दो ट्रैक्टर पकड़े

इसी तरह सीपत क्षेत्र में भी खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टरों को अवैध रेत खनन और परिवहन करते हुए पकड़ा। इन ट्रैक्टरों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

अवैध खनन पर लगातार रहेगी नजर

जिला खनिज अधिकारी ने कहा कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। रेत माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0