सवाल24 की खबर का असर इंडियन कॉफी हाउस ने साइन बोर्ड पर दर्शाए वेज-नॉनवेज निशान, बाकी मांगें लंबित
सवाल 24 की खबर का बड़ा असर : इंडियन कॉफी हाउस ने साइन बोर्ड पर लगाए वेज-नॉनवेज के चिन्ह, अधिवक्ता बोले- मांगें पूरी नहीं हुई तो लेंगे कानूनी रास्ता
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित प्रतिष्ठित इंडियन कॉफी हाउस रेस्टोरेंट में अब ग्राहकों को वेज और नॉनवेज खाने के विकल्प को पहचानने के लिए साइन बोर्ड पर हरा गोला (शाकाहारी) और लाल गोला (मांसाहारी) का चिन्ह लगाया गया है। यह बदलाव सवाल 24 की खबर और अधिवक्ता विवेक तनवानी की शिकायत के बाद किया गया है।
अधिवक्ता ने की थी शिकायत
बीते दिनों अधिवक्ता विवेक तनवानी ने खाद्य सुरक्षा एवं एफएसएसएआई नियमों का हवाला देते हुए शिकायत दर्ज कराई थी कि इंडियन कॉफी हाउस के साइन बोर्ड पर वेज और नॉनवेज व्यंजनों के संकेत नहीं लगे हैं। इसके साथ ही उन्होंने शाकाहारी और मांसाहारी ग्राहकों के लिए किचन, बर्तन और भोजन कक्ष अलग-अलग करने की मांग भी उठाई थी।
सवाल 24 की खबर के बाद त्वरित असर
इस मुद्दे को सवाल 24 ने प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होते ही इंडियन कॉफी हाउस प्रबंधन ने साइन बोर्ड पर हरा और लाल गोला चिन्ह प्रदर्शित कर दिया। हालांकि बाकी मांगें अब भी लंबित हैं।
अधिवक्ता ने जताई नाराज़गी
इस मुद्दे पर सवाल 24 के संपादक से चर्चा करते हुए अधिवक्ता विवेक तनवानी ने कहा —
"देशभर में इंडियन कॉफी हाउस की 400 से अधिक शाखाएं हैं। लाखों ग्राहक वहां भोजन करते हैं। ऐसे में शुद्ध शाकाहारी ग्राहकों की भावनाओं का सम्मान होना चाहिए। यदि जल्द ही किचन, बर्तन और भोजन कक्ष अलग नहीं किए गए तो हम कानूनी विकल्प अपनाएंगे और मानसिक क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर न्यायालय में परिवाद दायर करेंगे।"
जनभावना का मुद्दा
अधिवक्ता ने इसे केवल नियमों का उल्लंघन ही नहीं बल्कि जनभावना से जुड़ा मामला बताया है। उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट प्रबंधन की ज़िम्मेदारी है कि वे हर ग्राहक की धार्मिक और भावनात्मक भावनाओं का ध्यान रखें।
सवाल 24 की खबर का असर ऐसे ही जारी रहेगा। जनहित के मुद्दों को हम यूं ही प्रमुखता से उठाते रहेंगे।
What's Your Reaction?
Like
4
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0