भूपेश बघेल का भाजपा पर बड़ा हमला — कहा, "ईडी-सीबीआई के जरिए सट्टा कनेक्शन का हो रहा राजनीतिकरण"

Bhupesh Baghel's big attack on BJP - said, "Satta connection is being politicized through ED-CBI" भूपेश बघेल का भाजपा पर बड़ा हमला — कहा, "ईडी-सीबीआई के जरिए सट्टा कनेक्शन का हो रहा राजनीतिकरण"
 0
भूपेश बघेल का भाजपा पर बड़ा हमला — कहा, "ईडी-सीबीआई के जरिए सट्टा कनेक्शन का हो रहा राजनीतिकरण"

भूपेश बघेल का भाजपा पर बड़ा हमला — कहा, "ईडी-सीबीआई के जरिए सट्टा कनेक्शन का हो रहा राजनीतिकरण"

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर सट्टेबाज़ी का मामला गरमा गया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार के दौरान सट्टेबाज़ों पर कड़ी कार्रवाई शुरू की गई थी, लेकिन भाजपा सरकार की ईडी और अब सीबीआई ने इसे राजनीतिक रंग दे दिया है।

भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि,

> "पहले मोदी सरकार की ईडी आई और उसने मामले का राजनीतिकरण कर दिया। फिर राज्य में साय सरकार की ईओडब्ल्यू ने ईडी के एजेंडे को आगे बढ़ाया। अब मोदी की सीबीआई राजनीतिक समीकरणों के आधार पर जांच का दिखावा कर रही है।"

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने तो सट्टेबाज़ी मामलों की जांच ही बंद कर दी है, क्योंकि भाजपा की डबल इंजन सरकार खुद सट्टेबाज़ों को संरक्षण दे रही है। उनका दावा है कि इन कार्रवाइयों का उद्देश्य सिर्फ कांग्रेस नेताओं और राजनीतिक विरोधियों को फंसाना है।

भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा,

> "जब तक मोदी-शाह और राज्य में साय सरकार है, तब तक सट्टा कारोबार यूं ही फलता-फूलता रहेगा।"

सट्टेबाज़ी मामला: राजनीति की नई जंग

सट्टेबाज़ी के इस मुद्दे को लेकर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सियासी बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। कांग्रेस इसे भाजपा की साजिश बता रही है, वहीं भाजपा इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करार दे रही है।

अब देखना होगा कि इस मामले में सीबीआई की जांच क्या मोड़ लेती है और क्या सच में कोई राजनीतिक षड्यंत्र इस पूरी कार्रवाई के पीछे है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0