राजधानी रायपुर में बांग्लादेशी दंपति गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज और संदिग्ध संपर्क उजागर

Bangladeshi couple arrested in capital Raipur, fake documents and suspicious contacts exposed राजधानी रायपुर में बांग्लादेशी दंपति गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज और संदिग्ध संपर्क उजागर
 0

राजधानी रायपुर में बांग्लादेशी दंपति गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज और संदिग्ध संपर्क उजागर

रायपुर, 17 जून 2025। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्म नगर इलाके में पुलिस ने एक बांग्लादेशी दंपति को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से फर्जी पासपोर्ट, मार्कशीट, आधार कार्ड और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

पकड़े गए आरोपी की पहचान दिलावर खान के रूप में हुई है, जो बीते 16 वर्षों से भारत के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण करता रहा और पिछले एक वर्ष से रायपुर में निवास कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन कड़ाई से पूछताछ के बाद उसने अपनी असली पहचान उजागर की। दस्तावेजों की जांच के दौरान एक आठवीं कक्षा की मार्कशीट भी मिली, जिसमें उसकी उम्र 35 वर्ष दर्ज है।

इसके अलावा आरोपी के मोबाइल फोन की जांच में कई बांग्लादेशी नागरिकों के साथ संदिग्ध संपर्क के प्रमाण भी मिले हैं। पुलिस अब आरोपी से उसके बाकी संपर्क सूत्रों और अन्य निवासरत लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले में विदेशी नागरिकों की अवैध रूप से देश में घुसपैठ और फर्जी दस्तावेजों के जरिए पहचान छुपाने की साजिश की भी आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी से जुड़े अन्य नेटवर्क की तलाश जारी है।

 टिकरापारा थाना प्रभारी का बयान:

"आरोपी के पास से जो दस्तावेज बरामद हुए हैं, उनकी जांच की जा रही है। देश की सुरक्षा से जुड़ा यह गंभीर मामला है। अन्य संदिग्धों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0