संविधान यात्रा पर गरजे केदार कश्यप: कांग्रेस को बताया पाखंड की दुकान, इमरजेंसी से लेकर आरक्षण विरोध तक गिनाए आरोप

 0
संविधान यात्रा पर गरजे केदार कश्यप: कांग्रेस को बताया पाखंड की दुकान, इमरजेंसी से लेकर आरक्षण विरोध तक गिनाए आरोप

रायपुर। कांग्रेस की 'संविधान बचाओ रैली' पर छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान की आड़ में जनता को गुमराह करने की साजिश कर रही है। केदार ने कहा, "सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली," कहावत कांग्रेस पर पूरी तरह फिट बैठती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में ही संविधान को सबसे ज्यादा चोट पहुंचाई गई—चाहे वो इमरजेंसी हो, प्रेस की आजादी का गला घोंटना हो या विपक्ष का दमन। केदार कश्यप ने राहुल गांधी के उस कथित बयान की भी याद दिलाई जिसमें उन्होंने आरक्षण पर सवाल उठाए थे।

मंत्री ने कांग्रेस पर विदेशी और वामपंथी विचारों को अपनाकर फर्जी नैरेटिव फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस की संविधान यात्रा एक और "टूलकिट एजेंडा" है। साथ ही उन्होंने 2018 में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा सीबीआई को राज्य से बाहर करने के फैसले को संविधान के संघीय ढांचे पर हमला बताया।

ईडी, ईवीएम और केंद्रीय एजेंसियों पर कांग्रेस के लगातार हमले को केदार कश्यप ने "संवैधानिक संस्थाओं का अपमान" बताया। उन्होंने कहा कि सत्ता की भूखी कांग्रेस अब न केवल वैचारिक रूप से कंगाल हो चुकी है, बल्कि अगर आत्ममंथन नहीं किया, तो इतिहास के कूड़ेदान में जगह बनाना तय है।

उन्होंने कांग्रेस की पूरी रैली को "सियासी पाखंड" करार दिया और कहा कि जनता अब इस दोहरे चरित्र को भलीभांति समझ चुकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0