भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या में बड़ा खुलासा: कांग्रेस युवा नेता शिवानंद नाग NIA के हत्थे चढ़ा

 0
भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या में बड़ा खुलासा: कांग्रेस युवा नेता शिवानंद नाग NIA के हत्थे चढ़ा

रायपुर/नारायणपुर |भाजपा नेता रतन दुबे हत्याकांड में एक बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इस मामले में जिला युवा कांग्रेस महासचिव शिवानंद नाग को रायपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, रतन दुबे की हत्या नारायणपुर जिले में हुई थी। इस मामले की जांच जब NIA को सौंपी गई, तब कई अहम सुराग हाथ लगे। जांच के दौरान शिवानंद नाग की भूमिका संदिग्ध पाई गई। इसके बाद NIA की टीम ने रायपुर में दबिश देकर शिवानंद को हिरासत में लिया।

सूत्रों के अनुसार, शिवानंद नाग की गिरफ्तारी के पीछे साजिश में उसकी संलिप्तता को लेकर कई ठोस सबूत मिले हैं। पूछताछ में वह कई बार गुमराह करने की कोशिश करता रहा, लेकिन एजेंसी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

रतन दुबे की हत्या को लेकर पहले ही आरोप लगाया जा रहा था कि इसमें राजनीतिक रंजिश की भूमिका हो सकती है। अब कांग्रेस के एक पदाधिकारी की गिरफ्तारी ने इन अटकलों को और तेज कर दिया है।

इस मामले में जल्द और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। NIA फिलहाल घटना से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0