लोकमाता अहिल्याबाई पर भाजपा की कार्यशाला: सुशासन और सांस्कृतिक उत्थान का उदाहरण बताया
रायपुर। भाजपा रायपुर शहर जिला ने राजधानी के एकात्म परिसर में पुण्यश्लोका महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और विधायकगण शामिल हुए। बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्षा वर्णिका शर्मा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि अहिल्याबाई होलकर सनातन धर्म और महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा हैं।
उन्होंने कहा कि जिस तरह आज प्रधानमंत्री मोदी जनकल्याण और महिलाओं के उत्थान पर कार्य कर रहे हैं, उसी तरह अहिल्याबाई का शासनकाल न्याय, सुशासन और सांस्कृतिक उत्थान का प्रतीक रहा। वर्णिका ने रानी के शासनकाल की तुलना "ऑपरेशन सिंदूर" जैसी आधुनिक सैन्य उपलब्धियों से करते हुए कहा कि आज की भारतीय महिलाएं भी वही परंपरा निभा रही हैं।
इस दौरान आयोग अध्यक्ष शशांक शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की आजादी और विकास में जिन महापुरुषों का योगदान रहा, उन्हें कांग्रेस ने इतिहास से गायब कर दिया। उन्होंने कहा कि महारानी अहिल्याबाई का नाम सिर्फ मालवा ही नहीं, पूरे भारत की सांस्कृतिक आत्मा में समाया हुआ है।
जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि यह सिर्फ एक कार्यशाला नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक धरोहरों को पुनः स्मरण कर उन्हें नई पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई के शासन में कभी अकाल नहीं पड़ा और सामाजिक न्याय सर्वोपरि रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0