अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को पहनाई गई जूतों की माला, गांव में आक्रोश

Atal Bihari Vajpayee's statue was garlanded with shoes, anger in the village अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को पहनाई गई जूतों की माला, गांव में आक्रोश
 0
अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को पहनाई गई जूतों की माला, गांव में आक्रोश

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में शर्मनाक घटना अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को पहनाई गई जूतों की माला, गांव में आक्रोश

खैरागढ़, छत्तीसगढ़ |जिले के ग्राम अवेली से एक बेहद शर्मनाक और निंदनीय घटना सामने आई है, जिसने न केवल स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया, बल्कि पूरे प्रदेश में आक्रोश की लहर दौड़ा दी है। गुरुवार सुबह ग्राम अवेली के अटल चौक में स्थापित भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को अज्ञात व्यक्ति द्वारा जूतों की माला पहनाई गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त रोष है।

सुबह का दृश्य देख स्तब्ध रह गए ग्रामीण

जानकारी के अनुसार, रोज़ाना की तरह जब ग्रामीण सुबह अटल चौक से गुज़र रहे थे, तो उन्होंने वाजपेयी जी की प्रतिमा पर जूतों की माला लटकती देखी। इस दृश्य को देख लोग सन्न रह गए और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना तुरंत जालबांधा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने ग्राम कोटवार की मदद से माला हटाकर मामले की जांच शुरू की।

कबड्डी प्रतियोगिता और संदिग्ध गतिविधि

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अटल चौक के पास दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसका समापन बुधवार रात करीब 2 बजे हुआ। सभी लोग वहां से लौट चुके थे। इसके बाद करीब 4 बजे चौक की सभी लाइटें अचानक बंद हो गईं। जबकि बिजली विभाग का दावा है कि उन्होंने विद्युत आपूर्ति बंद नहीं की थी। इससे यह आशंका और गहराती है कि अंधेरे का फायदा उठाकर इस घटना को अंजाम दिया गया।

राजनीतिक प्रतिक्रिया और चेतावनी

घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व सरपंच और भाजपा नेता डोरेलाल साहू ने इसे "अत्यंत निंदनीय और समाज को बांटने वाला कृत्य" बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने मामले की जानकारी वरिष्ठ भाजपा नेताओं को दे दी है और चेतावनी दी कि –

"अगर जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी नहीं की गई, तो भाजपा कार्यकर्ता ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे।"

पुलिस ने शुरू की जांच

जालबांधा पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषी पकड़ लिए जाएंगे।

यह घटना न केवल एक राष्ट्रीय नेता के प्रति अपमान है, बल्कि समाज में शांति और सौहार्द को बिगाड़ने की साजिश भी प्रतीत होती है। प्रशासन और पुलिस पर अब इस मामले को शीघ्र सुलझाने और दोषियों को कानून के दायरे में लाने का दबाव है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0