अनिमेष कुजूर ने तोड़ा 100 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड, ग्रीस में 10.18 सेकंड में पूरी की दौड़

अनिमेष कुजूर ने 100 मीटर दौड़ 10.18 सेकंड में पूरी कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। Animesh Kujur completed the 100-meter race in 10.18 seconds, setting a new national record
 0
अनिमेष कुजूर ने तोड़ा 100 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड, ग्रीस में 10.18 सेकंड में पूरी की दौड़

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के आदिवासी गांव घुघुटमुड़ा के रहने वाले धावक अनिमेष कुजूर ने भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने ग्रीस के वारी में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में 100 मीटर दौड़ महज 10.18 सेकंड में पूरी कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना डाला। यह रिकॉर्ड पहले गुरिंदरवीर सिंह के नाम था, जिन्होंने 10.20 सेकंड में दौड़ पूरी की थी। अनिमेष इस रेस में तीसरे स्थान पर रहे लेकिन राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

इस स्पर्धा में दक्षिण अफ्रीका के बेंजामिन रिचर्डसन ने 10.01 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि ओमान के अली अल बलूशी 10.12 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे। अनिमेष का यह प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि भारत के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में भी अपार प्रतिभा छुपी हुई है।

अनिमेष कुजूर पहले भी सुर्खियों में रह चुके हैं। उन्होंने दक्षिण कोरिया में आयोजित एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पुरुषों की 200 मीटर फाइनल स्पर्धा में 20.32 सेकंड का समय लेकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा था। अब उनके नाम 100 मीटर के साथ-साथ 200 मीटर का भी राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0