गणेश चतुर्थी पर अहमदाबाद आया अडाणी का नया लग्जूरियस जेट, कीमत 1000 करोड़
गणेश चतुर्थी पर अहमदाबाद आया अडाणी का नया लग्जूरियस जेट, कीमत 1000 करोड़
अहमदाबाद। बिलियनेयर उद्योगपति गौतम अडाणी ने अपने लग्जरी बेड़े में एक और एयरक्राफ्ट जोड़ लिया है। अमेरिकी कंपनी बोइंग से खरीदा गया 737-मैक्स 8 बिजनेस जेट (BBJ-RSM) बुधवार सुबह अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचा, जहां इसका वॉटर कैनन सलामी के साथ स्वागत किया गया।
यह विमान नॉन–स्टॉप उड़ान भरकर लंदन तक पहुंच सकता है। इसकी कीमत करीब 1000 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
35 करोड़ में स्विट्जरलैंड में बदला इंटीरियर
इस जेट का इंटीरियर स्विट्जरलैंड के बासेल कैम्पस में तैयार किया गया। करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से विमान को एक उड़ते फाइव-स्टार होटल का रूप दिया गया है।
अल्ट्रा–मॉडर्न बेडरूम और बाथरूम
हाई-प्रोफाइल मीटिंग्स के लिए कॉन्फ्रेंस रूम
विशाल लाउंज एरिया
हाई-स्पीड वाई-फाई और सैटेलाइट कम्युनिकेशन
इंटीरियर पूरा होने में करीब 2 साल का समय लगा।
अब 10 बिजनेस जेट का बेड़ा
नए विमान के साथ अडाणी समूह के पास अब कुल 10 लग्जरी जेट हो गए हैं। इनमें से कई जेट अडाणी एंटरप्राइजेज और अडाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं।
अडाणी के लग्जरी जेट्स की लिस्ट
कंपनी संख्या अनुमानित कीमत (करोड़ रु.)
अमेरिकी बोइंग-737 मैक्स 01 1000
कनाडियन ग्लोबल-6500 01 400
डसॉक्स फाल्कन-24 01 120
ब्राजीलियन एम्ब्रेयर लिगेसी-650 01 250
रशियन सुखोई सुपर जेट-100 01 200
सीरीज के अन्य जेट 05 250
विशेषताएं
35 हजार फीट की ऊंचाई पर भी फाइव-स्टार होटल जैसा अनुभव
हाई-स्पीड इंटरनेट, सुरक्षित संचार और स्मार्ट एंटरटेनमेंट सिस्टम
उच्च-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था
लंबी दूरी की नॉन-स्टॉप उड़ान क्षमता
दिलचस्प बात यह है कि पिछले साल ही अडाणी ने बोइंग 737 मैक्स-200 सीरीज का विमान खरीदा था। वहीं, मुकेश अंबानी ने भी पिछले वर्ष इसी तरह का लग्जूरियस जेट खरीदा था।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0