दुर्ग में चंगाई सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, बजरंग दल ने किया हंगामा
दुर्ग में चंगाई सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, बजरंग दल ने किया हंगामा
दुर्ग। देर रात रायपुर नाका बस्ती इलाके में धर्मांतरण को लेकर भारी हंगामा हुआ। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इलाके में चल रही एक चंगाई सभा की आड़ में धर्मांतरण किया जा रहा था। आरोपों के मुताबिक, सभा के दौरान एक पास्टर कुछ लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा था।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस पर विरोध जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पदमनाभपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और पास्टर को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने बजरंग दल की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हिरासत में लिए गए पास्टर से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
गौरतलब है कि रायपुर नाका बस्ती में इससे पहले भी धर्मांतरण को लेकर विवाद हो चुके हैं, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बना रहता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0