तलाक की खुशी में 40 लीटर दूध से नहाया शख्स, वीडियो हुआ वायरल

A man bathed with 40 liters of milk to celebrate his divorce, video goes viral तलाक की खुशी में 40 लीटर दूध से नहाया शख्स, वीडियो हुआ वायरल
 0
तलाक की खुशी में 40 लीटर दूध से नहाया शख्स, वीडियो हुआ वायरल

तलाक की खुशी में 40 लीटर दूध से नहाया शख्स, वीडियो हुआ वायरल

नलबाड़ी (असम)।असम के नलबाड़ी जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने तलाक की खुशी में 40 लीटर दूध से नहाकर अपनी आज़ादी का जश्न मनाया। इस अनोखे जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

शादीशुदा जिंदगी में तनाव, फिर तलाक का फैसला

मिली जानकारी के मुताबिक, नलबाड़ी निवासी मणिक अली की वैवाहिक ज़िंदगी काफी समय से तनावपूर्ण चल रही थी। मणिक का कहना है कि उनकी पत्नी अक्सर अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली जाती थी। परिवार की इज्जत और शांति बनाए रखने के लिए उन्होंने कई बार समझौता किया, लेकिन हालात नहीं सुधरे। आखिरकार दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया।

तलाक की खबर मिलते ही दूध से नहाया

मणिक अली ने बताया कि जैसे ही उनके वकील ने फोन कर तलाक फाइनल होने की सूचना दी, वह खुशी से झूम उठे। उन्होंने घर के बाहर प्लास्टिक की सीट बिछाई, 40 लीटर दूध मंगवाया और खुद पर उड़ेलकर नहाया। इस पूरे पल को उन्होंने कैमरे में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और इलाके में चर्चा का विषय बन गया।

लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

इस वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कोई मणिक अली की खुशी को जायज़ ठहरा रहा है, तो कोई इसे मजाकिया अंदाज़ में देख रहा है। वहीं कुछ लोग इसे ‘अनोखा अंदाज़’ बताते हुए इसका समर्थन कर रहे हैं।

मणिक अली ने क्या कहा?

मीडिया से बातचीत में मणिक अली ने कहा,

“आज मैं पूरी तरह आज़ाद हूं। कई वर्षों से मानसिक तनाव झेल रहा था। अब मैं अपनी ज़िंदगी नए सिरे से शुरू करूंगा।”

पत्नी पहले भी दो बार घर छोड़ चुकी थी

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मणिक की पत्नी पहले भी दो बार अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी। इसी वजह से दोनों के बीच लगातार विवाद और तनाव बना रहता था। अंततः दोनों ने तलाक को ही बेहतर विकल्प मानते हुए सहमति से अलग होने का फैसला लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0