जमीन दलाली कर लाखों की धोखाधड़ी करने वाला जमीन दलाल गिरफ्तार

A land broker who cheated millions of rupees by doing land brokerage has been arrested जमीन दलाली कर लाखों की धोखाधड़ी करने वाला जमीन दलाल गिरफ्तार
 0
जमीन दलाली कर लाखों की धोखाधड़ी करने वाला जमीन दलाल गिरफ्तार

जमीन दलाली कर लाखों की धोखाधड़ी करने वाला जमीन दलाल गिरफ्तार

रायपुर/अभनपुर। शासकीय भूमि की दलाली कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले जमीन दलाल पुनाराम साहू को अभनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी जमीन संबंधी धोखाधड़ी की कई शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं।

क्या है पूरा मामला?

थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 306/25 धारा 420, 120B, 467, 468 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की शिकायतकर्ता जगन्नाथ विश्वकर्मा (पिता आशाराम), निवासी बेलर, थाना अभनपुर ने पुलिस को बताया कि ग्राम बेलर पटवारी हल्का नंबर 11, तहसील अभनपुर, जिला रायपुर में स्थित खसरा नंबर 589, रकबा 1.510 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेख में लीलाराम, अमृत बाई और लोभा बाई के नाम पर दर्ज थी। यह भूमि भूदान धारक की शासकीय भूमि थी।

आरोपी पुनाराम साहू (निवासी ग्राम खोरपा, थाना अभनपुर) ने शिकायतकर्ता को विश्वास दिलाया कि वह भूमि खरीदने के बाद राजस्व त्रुटि सुधार कराएगा और बाद में विक्रय करेगा। इसी बहाने आरोपी ने शिकायतकर्ता से भूमि का सौदा कर लिया।

कैसे की गई धोखाधड़ी?

आरोपी ने 28 सितंबर 2023 को लखन साहू (पिता फगुवा राम साहू, निवासी टाटीबंध रायपुर) के नाम पर इकरारनामा किया और फिर 18 अक्टूबर 2023 को लखन साहू के परिवारजनों के नाम से दो हिस्सों में रजिस्ट्री कर दी।

इस दौरान आरोपी ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर कुल ₹66,84,000/- रुपए हड़प लिए।

पुलिस की कार्रवाई

जांच में धोखाधड़ी और कूटरचना की पुष्टि होने के बाद थाना अभनपुर पुलिस ने आरोपी पुनाराम साहू को 22 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

आरोपी का विवरण

नाम : पुनाराम साहू

पिता : लखन लाल साहू

उम्र : 52 वर्ष

निवासी : ग्राम खोरपा, थाना अभनपुर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0