पूजा-पाठ के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, लाखों के जेवर और नकदी बरामद
पूजा-पाठ के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, लाखों के जेवर और नकदी बरामद
लोहंडीगुड़ा क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहाँ धार्मिक विश्वास और संतान प्राप्ति की आस को हथियार बनाकर एक ठग गिरोह ने ग्रामीणों को लाखों की चपत लगा दी। पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला चंदनपुर लिटीभाठा का है। जहाँ 70 वर्षीय लक्ष्मीनाथ बघेल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. 26 मार्च को कुछ लोग उनके घर पहुंचे और गृहशांति व संतान प्राप्ति के विशेष अनुष्ठान का झांसा देकर पूजा-पाठ की रस्में शुरू कीं। लेकिन इस धार्मिक दिखावे के पीछे एक बड़ा षड्यंत्र छिपा था। पूजा के बहाने इन लोगों ने सोने-चांदी के आभूषण, कीमती बर्तन और नगदी अपने कब्जे में लेकर फरार हो गए। शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी की अगुवाई में विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस ने धमतरी निवासी दारा सिंह मण्डावी, कान्ती बाई गोड़ और रेखा नेताम को पकड़ा. पूछताछ में
आरोपियों ने न सिर्फ चंदनपुर बल्कि छिन्दगांव और मादर बस्तर में भी इसी तरह की ठगी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 128.4 ग्राम सोना, 476.61 ग्राम चांदी, 31,000 रुपये नकद और एक पल्सर बाइक बरामद की है. जब्त आभूषणों व सामान की कुल कीमत करीब 11.3 लाख रुपये आंकी गई है. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बाइट - महेश्वर नाग, एएसपी बस्तर..
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0