जम्मू में रहस्यमयी मौतों से हड़कंप...17 की गई जानें
जम्मू | जम्मू के एक सुदूर गांव में तीन अलग-अलग परिवारों के 17 सदस्यों की रहस्यमयी मौत से सनसनी फैल गई है। सभी मौतें एक जैसे पैटर्न पर हुई हैं, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि यह कोई हादसा है या किसी साजिश की गहरी परतें छिपी हैं।
गांव में मातम पसरा है, और स्थानीय प्रशासन से लेकर पुलिस तक जांच में जुटी है। परिजनों का आरोप है कि यह महज कोई संयोग नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश हो सकती है। कुछ लोगों का मानना है कि खाने या पानी में कोई जहरीला पदार्थ मिलाया गया होगा।
एक ही तरीके से सभी की मौत:
प्रत्येक परिवार में पहले उल्टी-दस्त, फिर बेहोशी और कुछ ही घंटों में मौत हो गई। मृतकों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं। किसी में भी बाहरी चोट या हिंसा के संकेत नहीं मिले।
परिवार बोले- इंसाफ चाहिए, करेंगे केस
पीड़ित परिजनों ने प्रशासन पर गंभीरता से जांच न करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में केस करने की बात कही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0