"कुत्ते के लिए मां की जान ले ली: बेटे ने मां का सिर हथौड़ी से कुचला, पत्नी को भी बनाया निशाना"

 0
"कुत्ते के लिए मां की जान ले ली: बेटे ने मां का सिर हथौड़ी से कुचला, पत्नी को भी बनाया निशाना"

रायपुर के एक शांत मोहल्ले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक ने महज 200 रुपए के लिए अपनी ही मां की जान ले ली। घटना मोवा थाना क्षेत्र की है, जहां आरोपी बेटा एक कुत्ता खरीदना चाहता था और इसके लिए मां से पैसे मांगे।

जब मां ने पैसे देने से इनकार किया, तो गुस्से से बेकाबू बेटे ने घर में रखी हथौड़ी उठाई और अपनी 55 वर्षीय मां के सिर पर बार-बार वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।इस भयानक हमले के दौरान जब आरोपी की पत्नी बीच-बचाव करने आई, तो उस पर भी हमला कर दिया गया। पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था और घर में लगातार झगड़े हो रहे थे।

पड़ोसियों का कहना है कि युवक अक्सर मां से पैसों की मांग करता था और घर में झगड़े आम बात थे। पर किसी ने सोचा नहीं था कि एक दिन मामला हत्या तक पहुंच जाएगा।

पुलिस जांच जारी है और आरोपी के मानसिक स्थिति की भी जांच कराई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 0
Wow Wow 0