इतिहास रचने क्रोएशिया रवाना हुए PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐतिहासिक यात्रा पर क्रोएशिया के लिए रवाना हो गए हैं। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया की पहली आधिकारिक यात्रा है, जिससे दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा मिलने की पूरी उम्मीद है।
इस दौरे को रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी गया है, जिसमें विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और कारोबारी जगत के प्रमुख लोग शामिल हैं। यात्रा के दौरान व्यापार, रक्षा, नवाचार, सूचना प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक सहयोग को लेकर कई द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, भारत और क्रोएशिया के बीच ट्रेड, हेल्थकेयर, डिजिटल गवर्नेंस और ग्रीन एनर्जी के क्षेत्रों में बड़े स्तर पर समझौते की तैयारी है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी क्रोएशियाई राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
भारत सरकार का मानना है कि यूरोप के छोटे लेकिन रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण देशों से संबंध मजबूत करना भारत की विदेश नीति का अहम हिस्सा है। क्रोएशिया की यह यात्रा इसी दिशा में एक ठोस कदम मानी जा रही है।
प्रधानमंत्री की इस यात्रा को लेकर भारतीय समुदाय में भी उत्साह है। स्थानीय भारतीय मूल के लोगों के साथ पीएम मोदी एक विशेष संवाद भी करेंगे। यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों में नया भरोसा और मजबूती लाने वाला साबित हो सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0