"कानपुर में वर्दीधारी लुटेरे: पशु व्यापारी से वसूली के आरोप में 11 सिपाही सस्पेंड"

कानपुर में पशु व्यापारी से जबरन ₹10,000 वसूली के मामले में 11 पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए। तीन पीआरवी टीमों पर व्यापारी को पीटने और पैसे मांगने का आरोप है। मामले की विभागीय जांच जारी है।
 0
"कानपुर में वर्दीधारी लुटेरे: पशु व्यापारी से वसूली के आरोप में 11 सिपाही सस्पेंड"

कानपुर में पुलिस पर लगा भरोसे का गहरा धक्का, जब वर्दीधारी रक्षक ही भक्षक बन गए। घटना रामादेवी क्षेत्र की है, जहां अलीगढ़ जा रहे एक पशु व्यापारी मोहम्मद उजैर को तीन पीआरवी (पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल) टीमों ने मिलकर न केवल रोका, बल्कि उससे जबरन ₹10,000 की वसूली भी कर डाली। उजैर हर सप्ताह की तरह पशु खरीदने के बाद उन्हें पिकअप वाहन में भरकर लौट रहे थे, तभी यह शर्मनाक वारदात हुई।

उजैर के मुताबिक, तीन पीआरवी ने उसे रोककर ₹500 प्रति पुलिसकर्मी की मांग की। जब उसने यह रकम देने से मना किया, तो उसे वाहन से उतार कर आंख पर डंडे से वार किया गया और दबाव में आकर उसे पैसे देने पड़े। पुलिसकर्मियों ने साफ कहा—“तू बहुत दौड़ाता है, अब 500 रुपए से कम नहीं लेंगे।”

इस अमानवीय कृत्य के सामने आने पर पुलिस विभाग में खलबली मच गई। मामला मीडिया में आने के बाद एसपी कानपुर देहात ने 11 सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दे दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0