धोनी का धमाका, चेन्नई ने 188 का टारगेट सेट किया
युद्धवीर की तूफानी गेंदबाजी, ब्रेविस-म्हात्रे की पारी अधूरी; राजस्थान के सामने बड़ी चुनौती
चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 188 रनों का लक्ष्य दिया है। मैच में कप्तान एम.एस. धोनी ने अपने टी-20 करियर का 350वां छक्का लगाकर स्टेडियम में जोश भर दिया। हालांकि ब्रेविस (48) और म्हात्रे (46) फिफ्टी से चूक गए।
चेन्नई की शुरुआत ठोस रही लेकिन मध्यक्रम में विकेट गिरते गए। अंतिम ओवर्स में धोनी ने कमाल दिखाया। राजस्थान की ओर से युद्धवीर सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट चटकाए और चेन्नई की रनगति पर ब्रेक लगाने की कोशिश की।
अब राजस्थान को यह मुकाबला जीतने के लिए 188 रन बनाने होंगे, जो पिच की स्थिति और दबाव को देखते हुए आसान नहीं होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0