भीषण मौसम की मार: ओडिशा में आकाशीय बिजली से 9 की मौत, श्रीगंगानगर में 45 डिग्री पार

 0
भीषण मौसम की मार: ओडिशा में आकाशीय बिजली से 9 की मौत, श्रीगंगानगर में 45 डिग्री पार

देश के कई हिस्सों में मौसम का कहर जारी है। ओडिशा के अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में किसान और ग्रामीण शामिल हैं, जो खेतों और खुले इलाकों में थे। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

उधर, राजस्थान के श्रीगंगानगर में पारा 45.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, जिससे भीषण गर्मी लोगों को झुलसा रही है। वहीं मध्य प्रदेश के 39 शहरों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों को संवेदनशील बताया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0