छत्तीसगढ़ बनेगा AI क्रांति का केंद्र, रायपुर में बनेगा देश का सबसे बड़ा डेटा सेंटर, ESDS लगाएगी 600 करोड़

 0
छत्तीसगढ़ बनेगा AI क्रांति का केंद्र, रायपुर में बनेगा देश का सबसे बड़ा डेटा सेंटर, ESDS लगाएगी 600 करोड़

रायपुर, 26 मई। छत्तीसगढ़ अब देश की डिजिटल क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। रायपुर में जल्द ही अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डेटा सेंटर की स्थापना होने जा रही है। इस महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए प्रसिद्ध टेक्नोलॉजी कंपनी ESDS Software Solution Ltd ने 600 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव राज्य सरकार के समक्ष रखा है।

कंपनी के चेयरमैन पीयूष सोमानी और उपाध्यक्ष लोकेश शर्मा ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर इस प्रस्ताव को पेश किया। ESDS का दावा है कि यह डेटा सेंटर केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे देश के डिजिटल भविष्य को नई दिशा देगा।

डिजिटल आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा, “डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ पूरी तरह तैयार है। यह निवेश राज्य की डिजिटल क्षमता को बढ़ाने और युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने में मील का पत्थर साबित होगा। सरकार इस परियोजना को शीघ्र मूर्त रूप देने के लिए हरसंभव सहयोग देगी।”

छत्तीसगढ़ बनेगा टेक्नोलॉजी हब

ESDS का यह डेटा सेंटर राज्य को AI, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल स्टोरेज के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की सूची में शामिल करेगा। इसके साथ ही यह प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ को एक टेक्नोलॉजी हब के रूप में स्थापित करेगा और यहां के युवाओं के लिए उच्च स्तरीय तकनीकी रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0