गवाही देने पर जान से मारने की धमकी: जेल में बंद आरोपी ने फोन कर कहा- ‘तूने अगर मुंह खोला, तो तेरी मौत तड़पा-तड़पा कर होगी’
जेल की सलाखों के पीछे से भी अपराधी बेखौफ—रायपुर में हत्या के एक अहम गवाह ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसे जेल में बंद आरोपी ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। गवाह का दावा है कि आरोपी ने कहा, “अगर मेरे खिलाफ कुछ भी बोला, तो मौत ऐसी दूंगा कि याद रखेगा।”
यह मामला रायपुर के SSP ऑफिस तक पहुंच चुका है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे बार-बार कॉल आ रहे हैं और धमकाने वाला व्यक्ति खुद को जेल में बंद हत्या के केस का मुख्य आरोपी बता रहा है। उसने धमकी दी कि केस में गवाही दी तो अंजाम बहुत बुरा होगा।
गवाह अब सुरक्षा की मांग कर रहा है। SSP ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं और जेल प्रशासन से भी रिपोर्ट मांगी गई है कि जेल में बैठे-बैठे आखिर आरोपी के पास फोन कैसे पहुंचा?
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कॉल रिकॉर्डिंग और नंबर की जांच शुरू कर दी गई है। यह भी देखा जा रहा है कि कहीं जेलकर्मियों की मिलीभगत से तो यह सब नहीं हो रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0