सूदखोरी केस: हिस्ट्रीशीटर तोमर अब भी फरार, पुलिस दबिश में बवाल — मीडियाकर्मी पर हमला, वीरेंद्र तोमर की पत्नी शुभ्रा तोमर समेत दो गिरफ्तार
तोमर बंधु अभी भी फरार, पुलिस की दबिश के दौरान मचा बवाल — मीडियाकर्मी के साथ बदसलूकी, दो गिरफ्तार
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सूदखोरी और अवैध संपत्ति के मामले में फरार चल रहे तोमर बंधुओं की तलाश में गुरुवार को पुलिस ने एक बार फिर उनके घर पर दबिश दी। लेकिन इस बार हालात बेकाबू हो गए। दबिश के दौरान तोमर परिवार के सदस्यों ने न सिर्फ हंगामा किया, बल्कि मौके पर मौजूद मीडियाकर्मी के साथ भी बदसलूकी की। महिला मीडियाकर्मी का कैमरा और मोबाइल छीनकर तोड़ दिया गया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
मीडियाकर्मी के साथ बदसलूकी, कैमरा और मोबाइल तोड़ा
रिपोर्टिंग के दौरान मौजूद मीडियाकर्मी गायत्री सिंह ने बताया कि जैसे ही वे बीरेंद्र तोमर के घर रिपोर्टिंग करने पहुंचीं, तो वहां मौजूद परिजनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान कैमरा और मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया गया। कुछ ही देर में तोमर की पत्नी भी बाहर आईं और धमकाने लगीं।
पुलिस ने की तत्काल कार्रवाई, दो हिरासत में
घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से संगीता सिंह और प्रभजन पीटको को हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और धमकी देने जैसी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, तोमर की पत्नी को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
थाने में मिला टूटा कैमरा और मोबाइल
पुलिस ने आरोपियों के घर से मीडियाकर्मी का टूटा कैमरा और मोबाइल जब्त किया है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है।
10 दिन से फरार हैं बीरेंद्र और रोहित तोमर
बीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर पर सूदखोरी, अवैध लेन-देन और बेहिसाब संपत्ति जमा करने के गंभीर आरोप हैं। पुलिस ने बीते दस दिनों में उनके घर पर कई बार दबिश दी, लेकिन दोनों भाई अब तक फरार हैं।
अब तक की गई जब्ती:
₹35.10 लाख नकद
734 ग्राम सोना
125 ग्राम चांदी
150 रजिस्ट्री दस्तावेज (40 करोड़ से अधिक मूल्य)
120 से ज्यादा इकरारनामे
70 से अधिक ब्लैंक चेक
17 अन्य रजिस्ट्री दस्तावेज
करोड़ों की बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज
पुलिस की कार्रवाई जारी
तोमर बंधुओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। सूत्रों के मुताबिक, उनकी लोकेशन को ट्रेस करने के लिए तकनीकी मदद भी ली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
> यह मामला न सिर्फ सूदखोरी का जटिल जाल उजागर करता है, बल्कि कानून व्यवस्था की गंभीर चुनौती को भी सामने लाता है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0