तीरथगढ़ जलप्रपात में दर्दनाक हादसा: सेल्फी लेते समय युवक की मौत

Tragic accident at Tirthgarh waterfall: youth dies while taking selfieतीरथगढ़ जलप्रपात में दर्दनाक हादसा: सेल्फी लेते समय युवक की मौत
 0

तीरथगढ़ जलप्रपात में दर्दनाक हादसा: सेल्फी लेते समय युवक की मौत

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ | 2 जून 2025 छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तीरथगढ़ जलप्रपात में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। विशाखापट्टनम से घूमने आए एक युवक की सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सात्विक (पुत्र श्री रवि शंकर), निवासी विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सात्विक छुट्टियों के दौरान अपने परिजनों के साथ तीरथगढ़ जलप्रपात घूमने आया था। इस दौरान वह जलप्रपात के समीप सेल्फी ले रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे तेज बहाव में जा गिरा।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय बचाव दल मौके पर पहुंचा और तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव जलप्रपात के नीचे से बरामद कर लिया गया।

इस हादसे के बाद पर्यटकों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है। प्रशासन द्वारा हादसे की पुष्टि कर परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

प्रशासन की अपील:

प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे प्राकृतिक स्थलों पर घूमने के दौरान सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और सेल्फी लेने के लिए खतरनाक स्थानों से बचें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0