अडानी पावर प्लांट (पूर्व लैंको), कोरबा में दर्दनाक हादसा: वेल्डिंग के दौरान मिट्टी धंसने से श्रमिक की मौत, लापरवाही के आरोप

Tragic accident at Adani Power Plant (East Lanco), Korba: Worker dies due to soil sinking during welding, allegations of negligence अडानी पावर प्लांट (पूर्व लैंको), कोरबा में दर्दनाक हादसा: वेल्डिंग के दौरान मिट्टी धंसने से श्रमिक की मौत, लापरवाही के आरोप
 0
अडानी पावर प्लांट (पूर्व लैंको), कोरबा में दर्दनाक हादसा: वेल्डिंग के दौरान मिट्टी धंसने से श्रमिक की मौत, लापरवाही के आरोप

अडानी पावर प्लांट (पूर्व लैंको), कोरबा में दर्दनाक हादसा: वेल्डिंग के दौरान मिट्टी धंसने से श्रमिक की मौत, लापरवाही के आरोप

कोरबा (छत्तीसगढ़):जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित अडानी पावर प्लांट (पूर्व लैंको), पताढ़ी में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में एक श्रमिक की जान चली गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय सतीश शांडिल्य, पिता लालाराम, निवासी कोरबा के रूप में हुई है, जो पावरमेक नामक ठेका कंपनी में वेल्डर के रूप में कार्यरत था।

घटना शनिवार को लगभग शाम 4 बजे की है, जब सतीश प्लांट परिसर के अंदर करीब 2.5 मीटर गहरे गड्ढे में वेल्डिंग का कार्य कर रहा था। उसी दौरान अचानक मिट्टी धंस गई और वह उसमें दब गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मिट्टी के नीचे दबने से सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। सहयोगियों ने तत्काल उसे बाहर निकाला और पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ से स्थिति गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना के उपनिरीक्षक राजेश तिवारी मौके पर पहुँचे और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई। फिलहाल, पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है तथा मामले की विवेचना जारी है।

भारी बारिश में भी काम का दबाव, सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप

स्थानीय सूत्रों और प्लांट के कुछ कर्मचारियों के अनुसार, हादसे के पीछे ठेकेदार और निजी कंपनी की लापरवाही सामने आ रही है। बताया जा

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0