रायपुर इंडिगो फ्लाइट में मचा हड़कंप पूर्व सीएम भूपेश बघेल फंसे 40 मिनट के मस्कत के बाद सभी को सुरक्षित निकाला गया

There was a commotion in Raipur Indigo flight, former CM Bhupesh Baghel was stranded, after 40 minutes of struggle everyone was evacuated safelyरायपुर इंडिगो फ्लाइट में मचा हड़कंप पूर्व सीएम भूपेश बघेल फंसे 40 मिनट के मस्कत के बाद सभी को सुरक्षित निकाला गया
 0
रायपुर इंडिगो फ्लाइट में मचा हड़कंप पूर्व सीएम भूपेश बघेल फंसे 40 मिनट के मस्कत के बाद सभी को सुरक्षित निकाला गया

रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ी घटना इंडिगो फ्लाइट का गेट लॉक, पूर्व सीएम भूपेश बघेल और अन्य जनप्रतिनिधि रहे फंसे

रायपुर। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक बड़ी घटना टल गई। दिल्ली से रायपुर पहुंची इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट का गेट लैंडिंग के बाद अचानक लॉक हो गया। करीब 40 मिनट तक गेट नहीं खुलने से विमान के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इस फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक चातुरी नंद और रायपुर की महापौर मीनल चौबे समेत दर्जनों यात्री सवार थे। हालांकि, विमान प्रबंधन और एयरपोर्ट टेक्निकल टीम की भारी मशक्कत के बाद गेट को सुरक्षित तरीके से खोला गया और सभी यात्री सकुशल बाहर निकल सके।

टेक्निकल इश्यू बना वजह

जानकारी के अनुसार, इंडिगो की यह फ्लाइट नियमित रूप से दोपहर 2:25 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड करती है। लैंडिंग के बाद तकनीकी कारणों के चलते फ्लाइट का गेट लॉक हो गया। एयरपोर्ट टेक्निकल स्टाफ ने लगभग 40 मिनट की मशक्कत के बाद गेट को खोला।

यात्रियों में दिखी घबराहट, जनप्रतिनिधि भी रहे परेशान

गेट लॉक होने की सूचना मिलते ही यात्रियों के बीच घबराहट का माहौल बन गया। विमान में मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी इस तकनीकी गड़बड़ी के कारण असहज महसूस करते दिखे। हालांकि, बाद में स्थिति सामान्य हुई और सभी यात्री सुरक्षित बाहर आ गए।

एयरलाइंस और एयरपोर्ट अथॉरिटी का बयान

घटना के बाद इंडिगो एयरलाइंस और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तकनीकी खामी को गेट लॉक होने की वजह बताया है। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रक्रिया पूरी कर गेट खोला गया। किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने जताई चिंता

घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एयरलाइंस प्रबंधन से इस मामले को लेकर नाराजगी जाहिर की और कहा कि इस तरह की तकनीकी लापरवाही गंभीर मामला है। भविष्य में ऐसी घटनाओं पर कड़ी निगरानी रखनी चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0