भारत का करारा जवाब: ऑपरेशन सिंदूर में पाक के आतंकी अड्डों पर 24 मिसाइलें, 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए

 0
भारत का करारा जवाब: ऑपरेशन सिंदूर में पाक के आतंकी अड्डों पर 24 मिसाइलें, 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए

पहल्गाम में हुए आतंकी हमले का भारत ने तगड़ा जवाब दिया है। शनिवार देर रात भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर-भारत' के तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर धावा बोला। इस मिशन में 24 मिसाइलें दागी गईं और अब तक की रिपोर्ट के मुताबिक 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर दिया गया है।

खुफिया सूत्रों के मुताबिक, यह हमला 3 घंटे तक चला और इसमें भारतीय वायुसेना और आर्मी दोनों शामिल थीं। टारगेट पर सटीक निशाना लगाते हुए भारतीय मिसाइलें जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन के ठिकानों पर गिराईं गईं।

इस हमले के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, "अगर भारत हमला रोकेगा तो हम भी जवाब नहीं देंगे। युद्ध किसी के हित में नहीं है।" हालांकि, भारत की ओर से अभी इस ऑपरेशन पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ऑपरेशन की खास बातें:

हमला रात 2:30 बजे शुरू हुआ, सुबह 5:30 बजे तक चला

24 मिसाइलों से 7 आतंकी कैंपों को तबाह किया गया

हेलिकॉप्टर और ड्रोन की मदद से की गई टारगेटिंग

LOC पर हाई अलर्ट, बॉर्डर एरिया में सेना की तैनाती बढ़ाई गई

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0