छत्तीसगढ़ के बालोद में दिल दहला देने वाली वारदात: बहू ने सास की हत्या की, 17 बार हंसिये से किए वार
छत्तीसगढ़ के बालोद में दिल दहला देने वाली वारदात: बहू ने सास की हत्या की, 17 बार हंसिये से किए वार
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बहू ने घरेलू विवाद और तानों से परेशान होकर अपनी सास की बेरहमी से हत्या कर दी। बहू ने सास पर 17 बार धारदार हंसिये से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
क्या है पूरा मामला?
यह दर्दनाक वारदात बालोद जिले के गांव बघमारा की है। जानकारी के मुताबिक, मृतका गीता देवागन सास अक्सर अपनी बहू को ‘बांझ’ कहकर ताना मारा करती थी। इससे मानसिक रूप से परेशान बहू खिलेश्वरी देवांगन ने गुस्से में आकर यह खौफनाक कदम उठा लिया।
बताया जा रहा है कि घटना के दिन भी सास ने बहू को इसी बात को लेकर ताना मारा था। इस पर बहू आपा खो बैठी और पास रखे धारदार हंसिये से सास के चेहरे और शरीर पर ताबड़तोड़ 17 वार कर दिए। सास की मौके पर ही मौत हो गई।
चेहरे पर मिले कई गहरे जख्म
पुलिस के मुताबिक, शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में मृतका के चेहरे, सिर और गर्दन पर गहरे घाव के निशान पाए गए हैं। चेहरे पर कई वार इतने गंभीर थे कि पहचानना भी मुश्किल हो गया था।
पुलिस ने किया बहू को गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि सास के तानों से वह मानसिक रूप से बेहद परेशान थी।
ग्रामीणों में सनसनी
घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लोग इस हृदयविदारक वारदात की चर्चा कर रहे हैं। परिजनों और ग्रामीणों ने भी बताया कि मृतका अक्सर बहू के चरित्र और संतान न होने को लेकर ताने दिया करती थी।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
फिलहाल पुलिस ने आरोपी बहू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के समय घर में और कौन-कौन मौजूद था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0