भारत पर हमले का आरोप, शहबाज शरीफ की नई चाल: कहा- हम खून के आखिरी कतरे तक लड़ेंगे, पर हमला पहले भारत ने किया

 0
भारत पर हमले का आरोप, शहबाज शरीफ की नई चाल: कहा- हम खून के आखिरी कतरे तक लड़ेंगे, पर हमला पहले भारत ने किया

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाते हुए कहा कि पहलगाम की घटना की आड़ में भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया। शहबाज ने दावा किया कि पाकिस्तान ने कोई उकसावे की कार्रवाई नहीं की, और ये हमला एकतरफा था।

पीएम शरीफ ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “भारत ने पहले हमला किया, हम सिर्फ अपने देश की रक्षा कर रहे हैं। अगर जरूरत पड़ी, तो हम खून का आखिरी कतरा भी बहा देंगे, लेकिन पीछे नहीं हटेंगे।”

इस बयान के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। भारत की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि शहबाज का ये बयान आंतरिक दबाव और जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश भी हो सकती है।

बता दें कि कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में एक बार फिर तल्खी बढ़ गई है। भारत ने हमले के पीछे पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों का हाथ बताया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0