भाठागांव में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला दलाल रंगे हाथों गिरफ्तार – चार पीड़ित लड़कियों को किया गया रेस्क्यू
भाठागांव में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला दलाल रंगे हाथों गिरफ्तार – चार पीड़ित लड़कियों को किया गया रेस्क्यू
रायपुर, 1 जून 2025 — राजधानी रायपुर के भाठागांव क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इटालिया हाउस नामक किराए के मकान में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का खुलासा मुखबिर की सूचना पर हुआ। पुलिस ने एक महिला दलाल को आपत्तिजनक स्थिति में कंडोम और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही, चार युवतियों को रेस्क्यू कर मानव तस्करी और जबरन देह व्यापार के आरोपों की पुष्टि की गई है।
पुलिस के अनुसार, यह रैकेट छत्तीसगढ़ के गरीब जिलों से आई युवतियों को बहला-फुसलाकर रायपुर लाता था। रेस्क्यू की गई लड़कियों में सारंगढ़, जांजगीर-चांपा और सरगुजा जिलों की निवासी महिलाएं शामिल हैं। उन्हें अधिक पैसे और काम दिलाने के बहाने लाकर जबरन देह व्यापार में धकेला गया।
सूचना पर बनी विशेष टीम
पुरानी बस्ती नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने एक पांईटर (डिकॉय ग्राहक) को ₹1500 देकर मकान में भेजा। उसे इशारे के रूप में मिस कॉल करने को कहा गया था। जैसे ही इशारा मिला, पुलिस ने मकान की घेराबंदी कर छापा मारा।
छापेमारी के दौरान पांईटर के अलावा चार महिलाएं वहां मौजूद थीं। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम निम्नानुसार बताया:
रुषा खरे, निवासी सारंगढ़, बिलाईगढ़
धनेश्वरी मरकाम, निवासी ग्राम महुआ टिकरा, सरगुजा
बिंदिया सिधार, निवासी बेलाडुला, जैजैपुर, जांजगीर-चांपा
सीताबाई बरेठ, निवासी तिरोड़ीमल नगर, रायगढ़
महिला दलाल के पास से बरामद सामग्री
रुषा खरे की तलाशी में पांईटर द्वारा दिए गए ₹1500 (500-500 के तीन नोट), बैग एवं मकान के कमरों से कुल 14 कंडोम (दो साबूत, पांच फटे रेपर और सात उपयोग किए गए) बरामद किए गए। यह सारी सामग्री गवाहों की मौजूदगी में जब्त की गई।
लड़कियों के बयान में हुआ खुलासा
अन्य तीन लड़कियों ने बयान में बताया कि रुषा खरे उन्हें अधिक पैसे और काम दिलाने के बहाने रायपुर लाई और बाद में जबरदस्ती देह व्यापार में शामिल कर लिया। यह एक सुनियोजित मानव तस्करी और देह व्यापार का मामला है।
एफआईआर और गिरफ्तारी
इस मामले में आरोपी रुषा खरे एवं एक अन्य व्यक्ति डेविड के खिलाफ अपराध क्रमांक 224/2025, धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत मामला दर्ज किया गया है। रुषा खरे को 31 मई 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पुलिस का आगे का रुख
पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में है। साथ ही, पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर भेजकर पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्वयं इस केस की निगरानी कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0