रायपुर में वाणिज्यिक कर विभाग पर वरिष्ठ नागरिक कैलाश लाडवा का गंभीर आरोप, कहा — विभाग में भ्रष्टाचार और मनमानी चरम पर
रायपुर में वाणिज्यिक कर विभाग पर वरिष्ठ नागरिक कैलाश लाडवा का गंभीर आरोप, कहा — विभाग में भ्रष्टाचार और मनमानी चरम पर
रायपुर, 12 जून 2025।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वरिष्ठ नागरिक समिति पंचायत के सदस्य कैलाशचंद्र लाडवा ने वाणिज्यिक कर विभाग (GST) और मुख्यमंत्री सचिवालय (निवास) के समन्वय को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग में अधिकारियों द्वारा समस्याओं के समाधान को दरकिनार कर केवल सिफारिश और ऊपरी दबाव के आधार पर काम किया जा रहा है।
कैलाश लाडवा ने प्रेस विज्ञप्ति के ज़रिए अपनी बात रखते हुए बताया कि वाणिज्यिक कर विभाग में व्यापारियों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। विभाग में बैठे अधिकारी केवल मुख्यमंत्री निवास से आई सिफारिशों के आधार पर ही काम कर रहे हैं। इसके चलते सामान्य व्यापारी, कर्मचारी और अधिकारी की कोई सुनवाई नहीं होती।
उन्होंने यह भी बताया कि विभाग में समन्वय की कमी और मनमानी के कारण 100 रुपए की औकात रखने वाले कर्मचारी भी मंत्रियों की औकात दो कौड़ी की कर रहे हैं।
कैलाश लाडवा ने प्रेस नोट में खुद को वरिष्ठ नागरिक समिति पंचायत (सदस्य) एवं ‘प्रधानमंत्री पुरस्कार-2007’ से सम्मानित पोस्ट मास्टर बताया। उन्होंने कहा कि वह बीते कई वर्षों से व्यापारियों की समस्याओं को विभाग के समक्ष रखते आ रहे हैं, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ।
मांग की गई है कि मुख्यमंत्री खुद इस विभाग की समीक्षा कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
व्यापारी वर्ग में भी नाराजगी
कैलाश लाडवा के आरोपों के बाद रायपुर के व्यापारी संगठनों में भी विभाग के खिलाफ नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि विभागीय भ्रष्टाचार और लापरवाही के कारण जीएसटी से जुड़ी समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा, जिससे व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।
व्यापारियों ने भी सरकार से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0