खून से फिर सनी सड़क: साइकिल सवार बालक को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत — आक्रोशित ग्रामीणों का चक्काजाम

Road again stained with blood: A boy riding a bicycle was crushed by a truck, died on the spot - angry villagers blocked the road खून से फिर सनी सड़क: साइकिल सवार बालक को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत — आक्रोशित ग्रामीणों का चक्काजाम
 0
खून से फिर सनी सड़क: साइकिल सवार बालक को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत — आक्रोशित ग्रामीणों का चक्काजाम

खून से फिर सनी सड़क: साइकिल सवार बालक को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत — आक्रोशित ग्रामीणों का चक्काजाम

धरसींवा, रायपुर। रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर एक बार फिर दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर दिया। मंगलवार दोपहर सांकरा से सिमगा सिक्स लेन की सर्विस रोड पर तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने साइकिल सवार 12 वर्षीय बालक को कुचल दिया। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर एनएचएआई और प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध जताया।

धरने के बीच हुई दर्दनाक घटना

दुखद बात यह रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय करीब एक किलोमीटर दूर सांकरा चौक पर ग्रामीण अंडरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर पहले से ही धरना प्रदर्शन कर रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही प्रदर्शन कर रहे लोग घटनास्थल पहुंचे और सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों ने शव उठाने से मना कर दिया और सांसद, विधायक, एनएचएआई अफसर व कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

मां के बिलखने से नम हुईं आंखें

हादसे में जान गंवाने वाले बालक की मां कांता बाई अपने बेटे के शव से लिपटकर रोती-बिलखती रही। उसकी हालत देख मौके पर मौजूद हर किसी की आंखें भर आईं। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सिक्स लेन निर्माण के बाद से लगातार हादसे हो रहे हैं, फिर भी शासन-प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है।

हादसों की दर्दनाक फेहरिस्त

सांकरा-सिमगा सिक्स लेन बनने के बाद से अब तक सैकड़ों लोगों की जानें जा चुकी हैं। बीते दो-तीन महीनों में ही कई दर्दनाक हादसे हुए। कुछ साल पहले अंडरब्रिज की कमी के चलते मुरेठी की सरपंच की भी इसी सड़क पर जान चली गई थी। सांकरा में एक दुपहिया सवार मां और बच्चों को ट्रक ने कुचल दिया था। वहीं, निको प्लांट के सामने ट्रक ने एक बाइक सवार को इतनी दूर तक घसीटा कि शव के दो टुकड़े हो गए।

अंडरब्रिज और चौड़ी सर्विस रोड की मांग सालों से अधूरी

सांकरा-सिमगा सिक्स लेन के दोनों ओर बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां और दर्जनों गांव हैं। हजारों ग्रामीणों को रोज सड़क पार करनी पड़ती है। वाहनों की रफ्तार और आवाजाही लगातार बढ़ने के बावजूद एनएचएआई ने न अंडरब्रिज बनाया, न सर्विस रोड चौड़ी की। नतीजा — आए दिन मासूम और निर्दोष लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।

जनसुनवाई में मिला था आश्वासन, फिर भी अनदेखी

सिक्स लेन निर्माण के पूर्व ग्राम पंचायत में हुई जनसुनवाई में अंडरब्रिज और सर्विस रोड की मांग को अधिकारियों ने माना था, लेकिन आज तक उस पर अमल नहीं हुआ। यदि वही वादा पूरा कर दिया गया होता, तो सांकरा में एक भी मौत नहीं होती।

केंद्रीय मंत्री तक पहुंचाई थी मांग

ग्रामीणों ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तक भी अपनी बात पहुंचाई थी। बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब सवाल उठ रहा है कि और कितनी मौतों के बाद शासन-प्रशासन जागेगा?

अब सवाल — और कितनी मौतों का इंतजार?

ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते अंडरब्रिज और सर्विस रोड चौड़ीकरण का काम पूरा नहीं हुआ, तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। सांकरा चौक में अंडरब्रिज की मांग पिछले चार साल से अधूरी है, जो अब जिंदगी और मौत का सवाल बन चुकी है।

सरकार और एनएचएआई कब तक मासूमों की बलि लेते रहेंगे? यह सवाल आज फिर एक मासूम की लहूलुहान लाश के साथ सड़क पर गूंज उठा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0