रायपुर: यश शर्मा हत्याकांड के गवाहों को जेल से दी जा रही धमकियां, कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

Raipur: Witnesses of Yash Sharma murder case are being threatened from jail, court orders investigation रायपुर: यश शर्मा हत्याकांड के गवाहों को जेल से दी जा रही धमकियां, कोर्ट ने दिए जांच के आदेश
 0
रायपुर: यश शर्मा हत्याकांड के गवाहों को जेल से दी जा रही धमकियां, कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

रायपुर: यश शर्मा हत्याकांड के गवाहों को जेल से दी जा रही धमकियां, कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

रायपुर, छत्तीसगढ़: राजधानी में बहुचर्चित यश शर्मा अपहरण एवं हत्याकांड के मामले में गवाहों को जान से मारने की धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जेल में बंद आरोपियों ने पेशी पर आने वाले गवाहों को फोन कर धमकाया कि अगर उन्होंने गवाही दी तो उनका हाल यश शर्मा से भी बुरा किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, इस मामले में नामजद आरोपी तुषार पाहुजा, यश खेमानी, चिराग पंजवानी और तुषार पंजवानी फिलहाल जेल में बंद हैं। लेकिन आरोप है कि इन आरोपियों ने जेल के भीतर से ही फोन कर गवाह खुशाल तोलानी और कमलेश बुलवानी को धमकाया है। ये दोनों गवाह जब कोर्ट में पेशी पर आ रहे थे, उसी दौरान उन्हें धमकी भरे कॉल्स किए गए।

गवाहों ने इस संबंध में रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) और अदालत में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट के न्यायाधीश ने इस संबंध में जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

गौरतलब है कि यश शर्मा का 13 अक्टूबर 2024 को अपहरण कर बेरहमी से पिटाई की गई थी। तीन माह तक इलाज के बाद उसकी मृत्यु हो गई थी। इस मामले में राजेंद्र नगर थाना में हत्या की एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

अब जब गवाही का दौर शुरू हुआ है, तब गवाहों को धमकी मिलना मामले को और भी संवेदनशील बना रहा है। पुलिस और न्यायालय अब इस नए मोड़ की जांच में जुट गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0