रायपुर: सरकारी स्कूल में 'जीना हे त पीना हे' गाने पर बच्चों से योग, वीडियो वायरल, प्रशासन में मचा हड़कंप

Raipur: Children made to do yoga on the song 'Jeena he ta peena he' in a government school, video goes viral, administration in a tizzy रायपुर: सरकारी स्कूल में 'जीना हे त पीना हे' गाने पर बच्चों से योग, वीडियो वायरल, प्रशासन में मचा हड़कंप
 0
रायपुर: सरकारी स्कूल में 'जीना हे त पीना हे' गाने पर बच्चों से योग, वीडियो वायरल, प्रशासन में मचा हड़कंप

रायपुर: सरकारी स्कूल में 'जीना हे त पीना हे' गाने पर बच्चों से योग, वीडियो वायरल, प्रशासन में मचा हड़कंप

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जहां पूरा देश योग के ज़रिए स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेश दे रहा है, वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पास अभनपुर के एक शासकीय स्कूल से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में स्कूली बच्चों को एक आपत्तिजनक गाने 'जीना हे त पीना हे… 24 इंच के सीना है…' की धुन पर योग कराते देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है, जिसके बाद जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।

सोशल मीडिया पर गूंजा मामला

आज पूरे देश में योग दिवस मनाया गया। बच्चे, बुजुर्ग, अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने योग कर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कीं। इसी बीच इस स्कूल का वीडियो सामने आने के बाद लोग शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे।

वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि शिक्षक की मौजूदगी में स्कूली बच्चे योगासन कर रहे हैं और बैकग्राउंड में फिल्मी गाने की धुन बज रही है।

बीईओ ने दिए जांच के निर्देश

मामले की जानकारी जब ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को मिली तो उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह मामला गंभीर है। स्कूल प्रबंधन से जवाब तलब किया जाएगा और पूरे घटनाक्रम की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

योग दिवस पर ऐसी लापरवाही सवालों के घेरे में

योग दिवस के मौके पर देशभर के स्कूलों में बच्चों को भारतीय संस्कृति, योगासन और ध्यान सिखाने की पहल की जाती है। ऐसे में आपत्तिजनक गीत पर बच्चों से योग कराना न केवल अनुचित है, बल्कि शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है।

स्थानीय लोगों में भी नाराज़गी

वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भी नाराज़गी है। कई अभिभावकों ने कहा कि इस तरह के गानों पर बच्चों को योग कराना उनकी मानसिकता पर गलत प्रभाव डाल सकता है।

शिक्षा विभाग की सख़्ती तय

सूत्रों के मुताबिक, जिला शिक्षा अधिकारी ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है। जल्द ही संबंधित शिक्षक और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0