drugs (MDMA) रायपुर : ड्रग्स (एमडीएमए) मामले में एक और महिला आरोपी नव्या मलिक गिरफ्तार, अब तक 4 आरोपी पकड़े गए

रायपुर : ड्रग्स (एमडीएमए) मामले में एक और महिला आरोपी नव्या मलिक गिरफ्तार, अब तक 4 आरोपी पकड़े गए
 0
drugs (MDMA) रायपुर : ड्रग्स (एमडीएमए) मामले में एक और महिला आरोपी नव्या मलिक गिरफ्तार, अब तक 4 आरोपी पकड़े गए

रायपुर : ड्रग्स (एमडीएमए) मामले में एक और महिला आरोपी नव्या मलिक गिरफ्तार, अब तक 4 आरोपी पकड़े गए

रायपुर। नशे के कारोबार के खिलाफ रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना गंज में दर्ज ड्रग्स (एमडीएमए) के मामले में पुलिस ने एक अन्य महिला आरोपी नव्या मलिक को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के साथ ही अब तक इस प्रकरण में कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

कैसे हुआ खुलासा

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन पर अंतर्राज्यीय ड्रग्स सप्लाय नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में 23 अगस्त को एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने देवेंद्र नगर ओवरब्रिज, रेलवे स्टेशन के पास कार से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

उनके कब्जे से—

27.58 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स

घटना में प्रयुक्त सोनेट कार (CG 04 QJ 5466)

₹85,300 नगद रकम

05 मोबाइल फोन

कुल मिलाकर लगभग ₹20 लाख का माल जप्त किया गया था।

महिला आरोपी की गिरफ्तारी

अग्रिम जांच में कटोरा तालाब निवासी नव्या मलिक (29 वर्ष) की संलिप्तता सामने आई। टीम ने पतासाजी कर उसे गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से—

एक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट

ड्रग्स सप्लाई का रैपर

02 मोबाइल फोन

बरामद किए।

उसके खिलाफ थाना गंज में दर्ज अपराध क्रमांक 222/25 धारा 21(सी), 29 नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी नव्या मलिक का रिमांड लेकर उससे नेटवर्क के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

नव्या मलिक, पिता स्व. अख्तर मलिक

उम्र : 29 वर्ष

पता : कटोरा तालाब, वार्ड नं. 42, डॉ. राजेंद्र नगर बजरंग चौक के पास, थाना सिविल लाइन, रायपुर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0