रायपुर: गंदगी पर गाज, ढाबों पर चला निगम का डंडा; 5 ढाबों पर जुर्माना, 1 सिलेंडर जब्त
रायपुर शहर के अलग-अलग इलाकों में संचालित ढाबों पर रायपुर नगर निगम और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान ढाबों में साफ-सफाई की भारी अनदेखी, गंदा ड्रेनेज सिस्टम और unhygienic किचन पाए जाने पर अधिकारियों ने 5 ढाबों पर कुल 70 हजार रुपए का जुर्माना ठोका और एक सिलेंडर जब्त किया।
कार्रवाई गुरुवार को की गई, जिसमें टिकरापारा, तेलीबांधा, हीरापुर, मोवा और लालपुर क्षेत्र के ढाबों को जांच के घेरे में लिया गया। कुछ ढाबों में ड्रेनेज का गंदा पानी सीधे किचन के पास बह रहा था, जबकि कई जगह किचन में खुले में रखा सामान और गंदे बर्तन मिले।
मुख्य गड़बड़ियां:
बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे थे कई ढाबे
फूड सेफ्टी मानकों की अनदेखी
पुराने और गंदे तेल का इस्तेमाल
रसोई में कीड़े और बदबूदार माहौल
गैस सिलेंडर का अनधिकृत उपयोग
खाद्य अधिकारी ने बताया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और यदि सुधार नहीं हुआ तो ढाबों को सील कर दिया जाएगा। नगर निगम ने ढाबा संचालकों को साफ-सफाई और लाइसेंस संबंधी जरूरी दस्तावेज 7 दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0