नगर सरकारें होंगी एक मंच पर एकत्र, रायपुर में 'नगर सुराज संगम' से तय होगा विकास का नया रोडमैप

 0
नगर सरकारें होंगी एक मंच पर एकत्र, रायपुर में 'नगर सुराज संगम' से तय होगा विकास का नया रोडमैप

रायपुर. प्रदेश की नगरीय सरकारों को एक मंच पर लाने और शहरों के सर्वांगीण विकास की दिशा में सामूहिक रणनीति तय करने के लिए राजधानी रायपुर में एक अनोखा आयोजन होने जा रहा है। राज्य के डिप्टी सीएम ने प्रदेशभर के महापौरों को विशेष तौर पर रायपुर बुलाया है, जहां 'नगर सुराज संगम' का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम का मकसद नगरीय निकायों की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाना, शहरों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति को मजबूत करना और आगामी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने की रणनीति तैयार करना है।

कार्यक्रम में प्रदेश के सभी महापौर, नगर निगमों के आयुक्त और नगरीय प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान सफाई व्यवस्था, जलप्रबंधन, ट्रैफिक नियंत्रण, हरित क्षेत्र विस्तार, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी।

सूत्रों की मानें तो इस संगम में सफल नगर निकायों के मॉडल भी प्रस्तुत किए जाएंगे, ताकि अन्य शहरों को उनसे सीखने और लागू करने का अवसर मिल सके। वहीं डिप्टी सीएम खुद इस पूरी कवायद की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, जिससे यह आयोजन सिर्फ औपचारिकता नहीं बल्कि भविष्य की ठोस योजना बने।

इस संगम के जरिए प्रदेश सरकार नगरीय विकास के क्षेत्र में एक समान और सुदृढ़ नीति की ओर कदम बढ़ाने जा रही है, जो आने वाले समय में शहरों की सूरत और सीरत दोनों बदलने का वादा करता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0