महबूब की बांसुरी ने छू लिया दिल! रायपुर एयरपोर्ट पर CISF जवानों के सामने सुनाया देशभक्ति गीत, VIDEO बना इंटरनेट सेंसेशन

 0
महबूब की बांसुरी ने छू लिया दिल! रायपुर एयरपोर्ट पर CISF जवानों के सामने सुनाया देशभक्ति गीत, VIDEO बना इंटरनेट सेंसेशन

रायपुर | रायपुर एयरपोर्ट पर एक आम मुसाफिर महबूब ने ऐसा कुछ कर दिखाया कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हाथ में बांसुरी लिए खड़े महबूब ने CISF जवानों के सामने फिल्म केसरी का मशहूर देशभक्ति गीत ‘तेरी मिट्टी में मिल जावां...’ इतनी भावुकता और मधुरता से बजाया कि सुनने वाले भाव-विभोर हो गए।

इस वीडियो को अब तक 4.5 करोड़ बार देखा जा चुका है और इसे 46 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। महबूब के चेहरे पर मासूम मुस्कान और बांसुरी की मीठी धुन ने यात्रियों और सुरक्षा कर्मियों का दिल जीत लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि CISF के जवान भी अपनी ड्यूटी के बीच इस प्रस्तुति को ध्यान से सुनते नजर आ रहे हैं।

महबूब कौन है, कहां से आता है, ये अभी साफ नहीं हुआ है, लेकिन उसके हुनर ने उसे इंटरनेट स्टार जरूर बना दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं—"ये है असली भारत की आवाज़, जो दिल से बजती है और दिल में उतर जाती है।

लोगों की प्रतिक्रियाएं:

एक यूजर ने लिखा: “देशभक्ति की असली झलक, बिना मंच के भी कलाकार चमकता है।”

दूसरे ने कहा: “महबूब जैसे टैलेंट को अगर मौका मिले, तो ये दुनिया में भारत का नाम रोशन कर सकते हैं।”

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0