रेलवे कर्मचारी के कमरे से सनसनी: 100 मोबाइल, यूज्ड कंडोम और रेल हादसों की फाइलें बरामद; ₹500 में रेंट पर चलता था गोरखधंधा

 0
रेलवे कर्मचारी के कमरे से सनसनी: 100 मोबाइल, यूज्ड कंडोम और रेल हादसों की फाइलें बरामद; ₹500 में रेंट पर चलता था गोरखधंधा

भिलाई - रेलवे के एक कर्मचारी के फ्लैट से जो कुछ मिला, उसने पुलिस और आस-पास के लोगों को चौंका दिया। सस्ते किराये पर रूम देने के नाम पर इस फ्लैट में चल रही गतिविधियाँ संदिग्ध पाई गईं। पुलिस ने छापेमारी कर यहां से 100 मोबाइल फोन, कई यूज्ड कंडोम, रेल हादसों की पुरानी न्यूज कटिंग, बैट्री, ताले, औजार और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किए।

जानकारी के अनुसार आरोपी ₹500 प्रति दिन पर लोगों को रूम देता था। फ्लैट में लगातार बदलते रहने वाले लोग और देर रात तक आवाजाही को लेकर पहले से ही संदेह जताया जा रहा था। फ्लैट से कुछ ऐसे दस्तावेज और सामान भी बरामद हुए हैं जो इसे अपराध या नेटवर्किंग के अड्डे से जोड़ते हैं।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि 100 मोबाइल किसके थे और इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जाता था। वहीं, यूज्ड कंडोम की मौजूदगी से फ्लैट में अनैतिक गतिविधियों के संकेत भी मिल रहे हैं।

फ्लैट से बरामद रेल दुर्घटनाओं की न्यूज कटिंग और सुरक्षा उपकरणों से यह आशंका भी जताई जा रही है कि कहीं यह नेटवर्क रेलवे से जुड़ी किसी साजिश या अवैध गतिविधि में शामिल तो नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0