पंजाब में दहशत का माहौल: पठानकोट में 40 मिनट तक धमाकों की गूंज, जालंधर पर भी हमला; कई जिलों में रेड अलर्ट
पठानकोट | 10 मई 2025पंजाब एक बार फिर दहशत की गिरफ्त में आ गया है। शुक्रवार देर शाम पठानकोट में करीब 40 मिनट तक रुक-रुक कर धमाकों की आवाजें गूंजती रहीं। इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस और सेना की टीमों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। इसी बीच जालंधर के पास भी एक संदिग्ध हमला हुआ, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए।
सूत्रों के अनुसार, धमाकों की आवाजें पठानकोट के सैन्य छावनी क्षेत्र के पास सुनी गईं। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र को सील कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन स्थानीय लोग भयभीत हैं और कई परिवार रातभर घरों में दुबके रहे।
घटनाओं के बाद पंजाब पुलिस ने बठिंडा, कपूरथला, फिरोजपुर और अमृतसर में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। कपूरथला और फिरोजपुर के बाजारों को ऐहतियातन बंद करा दिया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
जालंधर में संदिग्ध हमला:
जालंधर के बाहरी इलाके में एक संदिग्ध धमाके के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है। मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड भी पहुंचे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
प्रशासन सतर्क:
पंजाब के डीजीपी ने कहा है कि स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और जनता को अफवाहों से बचने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बल तैयार हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0